{"_id":"5973a3ff4f1c1ba3328b46c1","slug":"21500750847-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला निर्माण में बाधा पहुंचाने वालो पर एफआईआर के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला निर्माण में बाधा पहुंचाने वालो पर एफआईआर के निर्देश
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाला निर्माण में बाधा पहुंचाने वालों पर दर्ज होगा केस
बागपत। खेकड़ा ब्लॉक के भगौट गांव में जिला पंचायत द्वारा कराए जा रहे नाले निर्माण को कुछ लोगों ने रोक दिया। इसकी शिकायत भाकियू नेता ने सीडीओ से की तो उन्होंने एसडीएम, एएमए और सीओ को कार्य में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।
भगौड़ गांव में बेमौसम बारिश के ही मार्ग पर पानी भरा रहता है। इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जलभराव से मुक्ति के लिए मांग की थी। इसके बाद जिला पंचायत की और से मार्ग पर नाले का निर्माण शुरू कराया। काफी हद तक कार्य पूरा हो गया था। कुछ लोगों ने इसका विरोध कर कार्य को रुकवा दिया। बीच में कार्य रुकने से पहले से भी ज्यादा परेशानी लोगों को होने लगी। इसकी शिकायत भाकियू नेता और गांव के लोगों ने सीडीओ चांदनी सिंह से की। उन्होंने शिकायत का संज्ञान लिया। एसडीएम, एएमए और सीओ से मामले की जांच कराकर जो भी व्यक्ति कार्य में बाधा डाल रहा है उसके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया जाए। नाले का निर्माण नहीं रुकना चाहिए। वहीं एएमए को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं।