{"_id":"5956ab4e4f1c1bcb168b4880","slug":"21498852174-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन करोड़ से बनेगा मिल समिति का कार्यालय और गोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन करोड़ से बनेगा मिल समिति का कार्यालय और गोदाम
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। एसबीईसी शुगर मिल मलकपुर की सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड मलकपुर का कार्यालय और खाद गोदाम बनाने के लिए भूमि क्रय करने की स्वीकृति शासन से मिल गई है।
मलकपूर मिल की गन्ना समिति के चेयरमैन धूम सिंह ने बताया 23 मार्च को समिति की बैठक में इसका प्रस्ताव पारित किया। इसके बाद डीएम ने 12 जून को गन्ना आयुक्त को समिति के कार्यालय और खाद गोदाम की भूमि क्रय करने के लिए अवगत कराया था। अब विपिन कुमार द्विवेदी गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ ने मेरठ के उप गन्ना आयुक्त को भेजे पत्र में कहा इस कार्य के लिए शासन की ओर से धनराशि स्वीकृत की। इसके लिए एक कमेटी किसानों के लिए सुगम रास्ते पर भूमि क्रय करने कार्यालय और गोदाम बनाने के कार्य को संपादित करेगी। इस कमेटी में उप गन्नायुक्त मेरठ, अधीक्षण अभियंता (गन्ना), अधिशासी अभियंता (गन्ना) जिला गन्ना अधिकारी, अध्यक्ष और सचिव तथा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड मलकपुर को शामिल किया।