फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मूसलाधार बारिश से दूसरे दिन भी जलमग्न हुई सड़के

मूसलाधार बारिश से दूसरे दिन भी जलमग्न हुई सड़के

Sat, 01 Jul 2017 01:07 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से दूसरे दिन भी जलमग्न हुई सड़के
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर और क्षेत्र में दूसरे दिन भी जमकर मूसलाधार बारिश हुई। इससे जगह-जगह जल भराव की स्थिति बन गई। बारिश के चलते कई स्थानों पर कच्चे मकान गिर गए। तो कई जगहों पर सरकारी दफ्तरों में पानी भरने से कर्मचारियों ने कुर्सियों और मेज के ऊपर बैठकर कार्य किया।

मानसून की बारिश अब थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां बृहस्पतिवार को मुसलाधार बारिश से नगर और क्षेत्र की सड़कें जलमग्न हो गई। वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को लगातार दो घंटे बारिश होने के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन हो गई। बावली, कोताना आदि सहित कई जगहों में तेज बारिश के चलते गांव में बने कच्चे मकान ढक गए। हालांकि किसी के घायल या नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है। वहीं मूसलाधार बारिश से नगर में गांधी रोड, बिनौली रोड, महावीर मार्ग, कोताना रोड, बावली रोड, बिजरौल रोड़ सहित अन्य मार्ग पर लोगों को जल भराव का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं जलभराव के चलते बाइक में पानी भरने से अधिकांश बाइकें भी बंद हो गई। मूसलाधार बारिश के कारण दूसरे दिन भी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित बिजली मीटर विभाग के दफ्तर में गंदा पानी भर गया। एसडीओ अनिल, जेई राजेंद्र, प्रमोद मलिक आदि कर्मियों ने कुर्सी और मेज पर बैठकर कार्य किया। दफ्तर में पूरे दिन दफ्तर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed