{"_id":"5953fffa4f1c1b015f8b4795","slug":"21498677242-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना भुगतान न होने पर किसानों ने जतायी नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना भुगतान न होने पर किसानों ने जतायी नाराजगी
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। बकाया गन्ना भुगतान सहित अन्य समस्याओं को लेकर बुधवार को छछरपुर गांव में बैठक हुई। इसमें किसानों ने डीएम से मिलने का निर्णय लिया। इसकी अध्यक्षता महिपाल ने की। संचालन ओमपाल सिंह ने किया। इसमें ग्राम प्रधान छछरपुर अनिल कुमार एडवोकेट ने कहा बकाया गन्ना भुगतान न होने के कारण किसान भूखमरी की कगार पर पहुंच गया है। किसान साहूकारों से ब्याज पर पैसा उठाकर काम चला रहे हैं। प्रदर्शन करने के बाद भी मलकपुर चीनी मिल सहित बागपत जनपद की अन्य शुगर मिलों ने किसानों को बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया। इसमें रणवीर प्रधान, संजीव प्रधान, प्रवेश त्यागी, रामस्वरूप, वीर सैन, रणवीर, अनिल कुमार एडवोकेट, कालू, शीलू, रमेश, जोनी, बिजे पाल फौजी, ब्रजपाल फौजी आदि रहे।
विज्ञापन