{"_id":"594432904f1c1b1d0f8b486d","slug":"21497641616-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम कर्मचारियों की हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम कर्मचारियों की हड़ताल शुरू
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम के कर्मचारियों की हड़ताल शुरू
बड़ौत (बागपत)। धनौरा टीकरी गांव में कनेक्शन जोड़ने गए अवर अभियंता पर दबंगों द्वारा हमला कर घायल करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर विद्युत निगम के कर्मचारियों में रोष है। इसी मामले में शुक्रवार को निगम के कर्मचारियों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर हड़ताल शुरू कर दी है। विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर एवं जिला मंत्री सुरेंद्र तोमर का कहना है कि आए दिन निगम के कर्मचारियों पर दबंगों द्वारा हमले किए जा रहे हैं। सरकारी कार्यों में बाधा डालकर निगम के कर्मचारियों के साथ अभद्रता की जा रही है। लेकिन पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
उन्होंने बताया कि एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर प्रतिदिन शाम पांच से छह बजे तक रोजाना एक घंटा निगम के कर्मचारी हड़ताल पर बैठेंगे। शुक्रवार से हड़ताल शुरू कर दी गई है। तीन दिन से ऐसे ही हड़ताल चलेगी। तीन दिन के बाद जनपद की सप्लाई ठप कर उग्र आंदेालन शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर धर्मपाल, सुनील, खलील, आरिफ, संजीव तोमर, सुखदेव पंवार, सतेंद्र पंवार, सोमपाल, इमरान, आलोक, प्रमोद मलिक शामिल रहे।