{"_id":"594035ac4f1c1bfe0a8b46f2","slug":"21497380268-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बामनौली के दो खिलाडिय़ों का नेपाल में जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बामनौली के दो खिलाडिय़ों का नेपाल में जलवा
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बामनौली के दो खिलाड़ियों का नेपाल में जलवा
दोघट (बागपत)। नेपाल के काठमांडू में संपन्न हुई नेपाल कबड्डी चैंपियनशिप में विजेता बनी भारतीय टीम में बामनौली के दो खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। गांव पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
छह से 10 जून तक चली इस चैंपियनशिप में बामनौली गांव के मनीष शर्मा और राहुल तोमर ने जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम को गोल्ड मेडल दिलाकर देश का नाम रोशन किया। कोच संजय तोमर ने बताया कि नेपाल इंटरनेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भारत की टीम को जीत दिलाने में इनकी अहम भूमिका रही है। इससे पहले 25 से 26 अप्रैल को देहरादून के रायवाला में हुई नेशनल यूथ गेम्स में अच्छा स्कोर बनाकर दोनों खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय टीम में अपना स्थान पक्का कर लिया था। मंगलवार को गांव में उनका जोरदार स्वागत किया। मौके पर प्रधान विरेश तोमर, विजय तोमर, सोनू, कुलदीप, नरेश तोमर, जितेंद्र तोमर, देव शर्मा, रामकुमार तोमर, राजेंद्र आदि मौजूद थे।