{"_id":"593d9cf44f1c1b37348b4574","slug":"21497210100-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. राजपाल को दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. राजपाल को दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित
Updated Mon, 12 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. राजपाल को दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ने किया सम्मानित
बिनौली (बागपत)।
पुलिस लाइन दिल्ली में पुलिस अधिकारियों के बच्चों को शूटिंग सिखाने पर डॉ. राजपाल सिंह को कमिश्नर ऑफ दिल्ली पुलिस ने सम्मानित किया। इसको लेकर रविवार को रेंज पर खुशी जतायी गयी। पुलिस लाइन दिल्ली में दिल्ली पुलिस फैमली वेलफेयर सोसायटी द्वारा एक माह के शूटिंग समर कैंप का आयोजन किया गया था। कैंप मेें रायफल एसोसिएशन जौहड़ी के अध्यक्ष डॉ. राजपाल सिंह ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के बच्चों को शूटिंग की बारीकियां सिखाई। रविवार को समर कैंप के समापन पर कमिश्नर ऑफ दिल्ली पुलिस अमूल्य पटनायक ने डॉ. राजपाल सिंह को प्रशस्ति पत्र और ट्राफी देकर सम्मानित किया। जौहड़ी रेंज पर पहुंचने पर उनका कोच नीतू श्यारोण, रविदत्त शर्मा, सोहन प्रधान, सोहन पाल सिंह, वाजिद अली, सचिन पंडित, फरमान खान ने जोरदार स्वागत किया।