फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   21 thousand rupees beaten by a youth in a bus

बस में युवक से मारपीट, 21 हजार रुपये छीने

Mon, 20 Jan 2020 08:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
21 thousand rupees beaten by a youth in a bus
बस में युवक से मारपीट कर 21 हजार रुपये छीने
विज्ञापन

- सवारियों से भरी थी बस, बड़ौत-बावली के बीच चार-पांच युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
बड़ौत। बावली-बड़ौत के बीच सवारियों से भरी बस में युवक से चार-पांच बदमाशों ने मारपीट कर 21 हजार रुपये छीन लिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस संबध में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया है।

घायल बबलू पुत्र सतपाल बुढ़पुर गांव का रहने वाला है। वह सोमवार को रमाला से आने वाली बस में सवार होकर बड़ौत आ रहा था। तभी छछरपुर के पास रास्ते में चार-पांच युवक चढ़े। जब बस बावली से बड़ौत की ओर चली तो बदमाशों ने बिना वजह युवक से मारपीट करने लगे। इस दौरान बबलू के आरोपियों ने कपड़े भी फाड़ दिए। बबलू का आरोप है कि बदमाश उसकी जेब से 21 हजार रुपये भी छीन लिए। फिर छपरौली चुंगी पर उतरकर भाग गए। इस संबध में बबलू ने कोतवाली पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed