फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सफाई कर्मचारियों ने खेकड़ा पालिका पर जड़ दिया ताला

सफाई कर्मचारियों ने खेकड़ा पालिका पर जड़ दिया ताला

Wed, 09 Jan 2019 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने खेकड़ा पालिका पर जड़ दिया ताला
खेकड़ा (बागपत)। मानदेय दिलाने की मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहे खेकड़ा नगर पालिका के कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। इसके बाद कार्यालय के बाहर धरना दिया। सफाई कर्मचारियों ने एलान किया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक पालिका कार्यालय की तालाबंदी एवं उनका धरना जारी रहेगा। सफाई कर्मचारियों ने डीएम से ईओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पिछले छह दिन से मानदेय दिलाने की मांग को लेकर खेकड़ा नगर पालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन मंगलवार को धरने में बदल गया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय पर पहुंच हंगामा प्रदर्शन किया। ईओ निहारिका चौहान के खिलाफ नारेबाजी की। यही नहीं वेतन दिलाने एवं ईओ के स्थानांतरण की मांग की। साथ ही पालिका कार्यालय पर तालाबंदी कर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने कहा उनका आठ माह से रुका हुआ वेतन अभी तक नहीं दिलाया । इससे उनके समक्ष परिवार के भरण पोषण की विकट समस्या पैदा हो गई है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को पालिका के स्थायी व ठेका सफाई कर्मी पालिका कार्यालय पर तालाबंदी कर दिन भर धरने पर बैठे रहे। उन्होंने कहा कि जब तक उनका वेतन नही मिल जाता एवं ईओ का स्थानांतरण नहीं हो जाता, तब तक वह धरने पर डटे रहे। पालिका कार्यालय पर ताला भी लटका रहेगा। धरने में सुनीता, सनेश, ममता, बबली, रेणू, बोबी, मीनाक्षी, कविता, संगीता, मंजू, सीमा, पिंकी, सोनिया, कमलेश, मनीषा, मालती, रीतू, आरती, संगम, सतबीरी, उर्मिला, संजय, अमित, मिंटू, छोटे, अरविंद, प्रमोद, सचिन, रामबीर, प्रवीन, सुंदर, विकास, पवन, राजेश, सूरजपाल, अनिल, विशाल, अजय, साजन मौजूद रहे।
विज्ञापन


हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गलियों में फैली गंदगी
खेकड़ा। सफाई कर्मियों की मानदेय दिलाने की मांग को लेकर छह दिन से चल रही हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते खेकड़ा नगर बुरी तरह गंदगी से अटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासद बोले, खेकड़ा में राजनीति कर रही ईओ
बागपत। खेकड़ा कस्बे के सभासदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से मुलाकात की। प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि ईओ निहारिका चौहान खेकड़ा के सभासदों के नाम पर प्रार्थनापत्र डीएम को दिया । ऐसा कोई प्रार्थना पत्र उनकी ओर से जारी नहीं किया। ईओ खेकड़ा में राजनीति कर रही हैं। इससे कस्बे में तनाव के हालात हैं। सफाई कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं। सभासदों ने कार्रवाई की मांग की है। भूपेंद्र, सुशीला, रहीसा, शहनाज, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र धामा, तारा देवी, संदीप धामा, रमजानी, नजीर मलिक, गुलिस्त खातून, अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार, राजीव गोयल की मुहर और हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र डीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed