{"_id":"5bfda3a0bdec2241950dc2e6","slug":"201543349152-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग हुआ गड्ढों में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग हुआ गड्ढों में तब्दील
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पिछले एक साल से गड्ढों मेें तब्दील हो चुका है और आए दिन इस मार्ग पर गड्ढों को बचाने के चक्कर में वाहन चालकों के साथ हादसे हो रहे है, लेकिन न तो जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान दे रहे है और न ही प्रशासनिक अधिकारी। इससे जनता में योगी सरकार के प्रति आक्रोश पनप रहा है।
उल्लेखनीय है कि बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जनपद बागपत का मुख्य मार्गों मेें से एक है। यह हरिद्वार जाने के लिए सबसे आसान व छोटा रास्ता है और इस मार्ग से दोनों ओर सैकड़ों गांव जुडे़ हैं, लेकिन इतना होने के बावजूद यह मार्ग पिछले एक साल से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। मार्ग में इतने गड्ढे बन गए हैं कि पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा आए दिन गड्ढों को बचाने के चक्कर में वाहन चालक दूसरी साइड में आ जाते हैं और उनके साथ हादसे हो रहे है, लेकिन शिकायत करने के बावजूद न तो जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान दे रहे है और न ही प्रशासनिक अधिकारी। लोगों का कहना है कि अब सर्दियों में मौसम में मार्ग में बने गड्ढों के कारण हादसों की संख्या ओर बढ़ सकती है। उन्होंने जल्द से जल्द मार्ग का निर्माण कराने की मांग की । साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
इस संबंध में एसडीएम आशीष कुमार ने कहा जल्द ही इस संबंध में लोनिवि के अफसरों से वार्ता कर मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। चेतावनी देने वालों मेें नरेंद्र मास्टर, अमित, महिपाल, मदन, रविंद्र, जितेंद्र, रविंद्र, अशोक, कर्मवीर, योगेश, रूपेंद्र, विनीत, राजेंद्र, प्रदीप आदि रहे।