{"_id":"5bf1c447bdec226eee1b8519","slug":"201542571079-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में पीछे से घुसी कार, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में पीछे से घुसी कार, दो घायल
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर लहचौड़ा गांव के पास कार ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेस-वे से हटवाया।
हरियाणा के सोनीपत निवासी अमित ने बताया कि वह अपने भाई सुमित के साथ कार में सवार कर गाजियाबाद के लिए जा रहा था। जब वे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर लहचौड़ा गांव के पास पहुंचे तो कार के आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिस कारण कार ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन चालकों ने घायलों को किसी तरह कार से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है।