{"_id":"5bf1c35abdec22342b7fa91e","slug":"201542570842-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जं लेकर बनवाई सरदार पटेल की प्रतिमा : गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जं लेकर बनवाई सरदार पटेल की प्रतिमा : गुर्जर
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बागपत। बसपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सत्यवीर गुर्जर और मंडल जोन इंचार्ज बाबू चमन लाल रहे। पूर्व विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार आए दिन झूठे वायदे कर रही है। प्रधानमंत्री ने जितनी हवाई दौरे किए वो हवा में हवाई हो गए। एक भी इंवेस्टर भारत में नहीं आया। वर्तमान समय में देश आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। कर्जा लेकर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा बनवाई गई। पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई चरम पर है। किसान और मजदूर परेशान हैं। कार्यकर्ता मेहनत और लग्न से कार्य करें, अगली प्रधानमंत्री बसपा अध्यक्ष मायावती ही होंगी। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने की। संचालन केवल सिंह गौतम ने किया। इसमें विक्रम भाटी, बबलू कौशिक, जयवीर धामा, रणवीर शर्मा आदि रहे।
वायदे पर खरी नहीं उतरी भाजपा सरकार
बागपत। रालोद कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो वायदे किए वो पूरे नहीं किए। रेलवे दोहरीकरण, विद्युतीकरण, हाईवे निर्माण, गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य की घोषणा, नहरों की सफाई एवं टेल तक पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। जिले में 18 करोड़ से बनाया गया महिला चिकित्सालय चार साल से चालू होने का इंतजार कर रहा है। इसमें मंडल महासचिव ओमबीर ढाका, अनिल, कंवर पाल, नितिन जैन, डॉ. प्रेरणा जैन, जितेंद्र, योगेंद्र आदि रहे।