फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Sun, 07 Oct 2018 01:21 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
बागपत। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट में राफेल विमान डील घोटाला, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा भाजपा ने झूठे वादे कर देश के लोगों को धोखा दिया है। इसका जवाब देश की जनता देगी।
विज्ञापन

शनिवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। यहां उन्होंने तीन मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि राफेल विमान खरीद में अरबों रुपये का घोटाला सरकार ने किया है। निरंतर महंगाई बढ़ती जा रही है। युवाओं के सामने बेरोजगारी निरंतर बढ़ती जा रही है। केंद्र सरकार इसका आज तक भी समाधान नहीं कर सकी है। लोकसभा चुनाव में जनता के साथ भाजपा ने झूठे वादे करके सत्ता हासिल की । सत्ता में आने के बाद एक भी वादे पूरे नहीं किए हैं। लगातार महंगाई बढ़ रही है। कोई भी भर्ती नहीं की जा रही है। इससे युवा परेशान हैं। किसानों का गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा नेताओं को जवाब देगी। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें शैलेंद्र प्रधान, आलोक शर्मा, सुनील शर्मा, अनिल देव त्यागी, माजिद खान, संदीप, नदीम, सद्दाम खान, साकिब, सरफराज, शाबाज, अलीम, आकिब, अमित, निहाल, निसार, शौकीन, शाहरुख आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed