{"_id":"5b981ca6867a55013a6c44fb","slug":"201536695462-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशानेबाज शार्दुल विहान, रवि कुमार और पहलवान सचिन राठी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशानेबाज शार्दुल विहान, रवि कुमार और पहलवान सचिन राठी सम्मानित
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। एशियाई खेलों में पदक जीतकर देश का नाम बुलंदियों पर पहुंचाने वाले तीन खिलाड़ियों को सम्मानित किया। निशानेबाज शार्दुल विहान, रवि कुमार और पहलवान सचिन राठी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। साथ ही दो कोच को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। सीएम ने कहा कि लखनऊ में विशेष कार्यक्रम आयोजित विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी एवं आर्थिक मदद भी दी जाएगी।
पिछले दिनों जूनियर एशियाई खेलों में गांगनौली गांव के पहलवान सचिन राठी ने गोल्ड मेडल जीता। जकार्ता के एशियाई खेलों में शूटर रवि कुमार ने कांस्य एवं शार्दुल ने रजत पदक जीतकर जनपद ही बल्कि देश का मान बढ़ाया। मंगलवार को जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीनों खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इनके अलावा शूटिंग कोच डॉ. राजपाल सिंह और कोच विवेक मलिक को भी सम्मानित किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि तीनों खिलाड़ियों और दोनों कोच को लखनऊ में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। तीनों खिलाड़ियों को सरकार नौकरी देगी और आर्थिक तौर पर उनकी मदद भी की जाएगी।