फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीएम की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

सीएम की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

Wed, 12 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
सीएम की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
बागपत।
विज्ञापन

बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में आयोजित दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के भूमि पूजन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की जनसभा में भारी पुलिस बल तैनात रहा। सघन चेकिंग के बाद ही लोगों को कार्यक्रम स्थल पर जाने दिया। सादे कपड़ों में भी पुलिस अफसरों को तैनात किया।
कार्यक्रम स्थल पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्त इंतजाम किए। सभा स्थल पर जाने के लिए तीन गेट बनाए। तीनों गेट पर 10-10 पुलिस कर्मी चेकिंग के लिए तैनात किए। लोगों को चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया। काले कपड़े वालों को अंदर घुसने नहीं दिया। काले रूमाल लोगों से छीन लिए। बीड़ी, गुटखा, सिगरेट, माचिस तक अंदर नहीं जाने दी। सीएम की सुरक्षा में एसपी शैलेष कुमार पांडेय के अलावा पांच एएसपी, 21 सीओ, 70 इंस्पेक्टर, 200 दरोगा, 500 कांस्टेबल, पांच कंपनी अर्द्ध सैनिक बल लगाया। महिलाओं की चेकिंग की व्यवस्था अलग से की। महिला पुलिस ने सघन चेकिंग की। मंच के पास जाने के लिए कई लोगों की पुलिस कर्मियों से नोंक झोंक भी हुई। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया। मंच के पास सादे कपड़ों पर पुलिस अफसर तैनात थे। पूरा कार्यक्रम स्थल पुलिस छावनी बना रहा। छतों पर दूरबीन से पुलिस कर्मियों ने लोगों पर नजर रखी।
विज्ञापन


हेलीपेड की तरफ दौड़ी भीड़
बागपत। जनसभा के बाद जब मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर की तरफ जाने लगे तो भीड़ ने कुर्सियां उठा-उठा कर फेंकी। वहां पर लगे होर्डिंग को तोड़कर हेलीपेड की तरफ दौड़ लिए। पुलिस ने किसी तरह उन्हें हेलीकाप्टर के पास जाने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी वाहनों की नहीं दी एंट्री
बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को देखते हुए पुलिस ने बड़ौत में भारी वाहनों की एंट्री नहीं होने दी। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। बड़ौत में पशु पैठ के पास व औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी पर भारी वाहनों को रोका। सात जगह पार्किंग की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed