फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Tue, 31 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
बागपत। श्रावण माह के पहले सोमवार को जिले के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। परिवार में सुख, शांति और समृद्धि के साथ बच्चों की दीर्घायु के लिए कामनाएं की गई। श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह शिवालयों में भोले नाथ के जयकारे से वातावरण शिवमय हो गया। शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पुरा गांव में स्थित श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रावण के पहले सोमवार होने के चलते आसपास और दूर दराज से श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में बोल बम के जयकारे गुंजते रहे। मंदिर के पुजारियों ने श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना कराई । मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। दो बजे तक श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंजता रहा। मुख्य पुजारी पंडित जय भगवान शर्मा ने बताया कि सुबह दो बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था जो शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

चांदीनगर क्षेत्र के सभी मंदिरों में सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया। पंडित कुश प्रसाद शास्त्री ने कहा कि शिव मंदिर पर जो भी सच्चे मन से मन्नत मांगता है उसकी वह मन्नत अवश्य पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाहा में शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए। विभिन्न क्रियाओं से पूजा अर्चना की।
छपरौली के मंदिरों में भी श्रावण मास के सोमवार को खीर का प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर मंदिरों में पूजा अर्चना की। इस दौरान सतबीर कश्यप, सुधीर, अवनीश, रघुवीर, बृजवीर सिंह, नीरज शर्मा, बॉबी, सेवाराम, जितेंद्र, इमरान पठान, पंकज, रामजी लाल, बिट्टू, सतबीर सिंह, तुलसीराम, निशा कौशिक आदि रहे।

बड़ी कांवड़ लेने के लिए रवाना हुए युवा
बागपत। शहर की बड़ौत रोड कॉलोनी से आधा दर्जन से अधिक युवक बड़ी कांवड़ लाने के लिए समूह बनाकर हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। परिवार के लोगों ने सभी को तिलक लगाकर विदाई दी। इसके बाद वह भोले के जयकारे लगाते हुए हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। इसमें राहुल, अनुज, बबलू, भूषण, नितिन, पवन, मोनू, मनोज, राजीव, अंकित शामिल रहे।

सुरक्षा के लिए पुलिस बल रहा तैनात
अमीनगर सराय। श्रावण माह के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं कि भीड़ को देखकर पुलिस अधिकारियों ने मंदिरों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया। साथ ही पुलिस टीम ने मंदिर के आसपास घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई। वहीं मंदिर के पास लगी दुकानों पर महिला और बच्चों ने जमकर खरीददारी की।

कांवड़ शिविर का तीन अगस्त को उद्घाटन
दोघट। दाहा गांव में तीन अगस्त को विश्व हिंदू परिषद के जिला संगठन मंत्री पप्पन राणा के आवास पर कांवड़ शिविर का शुभारंभ होगा। विहिप के प्रांत मंत्री सुदर्शन शिविर का उद्घाटन करेंगे। ब्यूरो


आरएएफ ने फ्लैग मार्च किया
अमीनगर सराय। कांवड़ यात्रा को देखकर रेपिड एक्शन फोर्स ने स्थानीय पुलिस के साथ पुरा गांव में फ्लैग मार्च किया। लोगों से शांति बनाने की अपील की गई। टीम ने गांव के मुख्य मार्ग और कांवड़ियों के मार्गों पर पहुंचकर मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed