फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भारत ने ट्रैप स्पर्धा में कांस्य पदक जीता

भारत ने ट्रैप स्पर्धा में कांस्य पदक जीता

Mon, 30 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
भारत ने  ट्रैप स्पर्धा में कांस्य पदक जीता
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

इटली के टोडी में 28 से 29 जुलाई तक हुई इटेलियन ओपन ग्रीन कप चैंपियनशिप में इंडिया की पहली महिला ट्रैप शूटर कही जाने वाली जौहड़ी गांव की सीमा तोमर ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक झटककर देश व जनपद का नाम रोशन किया। सीमा के अलावा इस टीम में श्रेयशी सिंह व राजेश्वरी कुमारी भी शामिल रहीं। सीमा तोमर ने फोन पर अमर उजाला संवाददाता को बताया कि चैंपियनशिप में ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण इटली ने जीता जबकि द्वितीय स्थान पर कजाकिस्तान की टीम रही और भारत को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। भारतीय टीम ने इस चैंपियनशिप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। सीमा का कहना था कि वह एशियाई खेलों में भी शानदार प्रदर्शन को जारी रखेगी। उधर सीमा द्वारा कांस्य पदक झटकने पर जौहड़ी गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed