{"_id":"5b2021254f1c1b6a4d8b6305","slug":"201528832293-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे में कई चिकित्सकों के पास नहीं मिली डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापे में कई चिकित्सकों के पास नहीं मिली डिग्री
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। मरीजों से इलाज के नाम पर की जा रही अवैध वसूली की शिकायत पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के टीम ने कई जगह छापेमारी की तो चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। एक चिकित्सक के पास कोई डिग्री नहीं मिलने पर उसे नोटिस जारी किया गया। कई चिकित्सकों के यहां छोटी सी दुकान में मेडिकल स्टोर संचालित पाए गए। वहीं काफी मात्रा में एक्सपायरी दवा भी बरामद हुईं। सीएचसी अधीक्षक ने कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक को काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि नगर व क्षेत्र मेें कई चिकित्सक बिना किसी डिग्री के मरीजों से इलाज के नाम पर जमकर अवैध वसूली कर रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम और ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक के साथ छपरौली चुंगी स्थित चिकित्सक फिरोज के यहां छापेमारी की। इस दौरान काफी मात्रा मेें एक्सपायरी दवा मिली। सीएचसी अधीक्षक ने चिकित्सक से डिग्री दिखाने को कहा तो उसने कहा कि उसके पास कोई डिग्री नहंीं है। इस पर सीएचसी अधीक्षक ने नाराजगी जताते हुए उसे जमकर फटकार लगाई। उन्होंने सभी एक्सपायरी दवाइयों को सीज कर चिकित्सक को नोटिस जारी कर दिया, साथ ही चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है।
सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि गत शुक्रवार को वाजिदपुर गांव में एक चिकित्सक के यहां पर भी छापेमारी थी, जहां काफी मात्रा मेें एक्सपायरी दवाइयां मिलीं। यहां दुकान में ही मेडिकल स्टोर संचालित पाया गया। छापेमारी के दौरान चिकित्सक व उसके परिजनों द्वारा सरकारी कार्य मेें बाधा डालने व बिना अनुमति दुकान के अंदर मेडिकल स्टोर संचालित करने को लेकर कोतवाली पर चिकित्सक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।