{"_id":"5ab8034e4f1c1bc0758b780a","slug":"201522008910-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने बामनौली में विधायक का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने बामनौली में विधायक का पुतला फूंका
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
बामनौली गांव में ग्रामीणों ने रालोद के निष्कासित किए गए छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह का पुतला जलाया। किसानों ने उन पर रालोद को धोखा देने का आरोप लगाया और चौधरी अजित सिंह के निर्णय की सराहना की।
रविवार को बामनौली गांव में नरेश डायरेक्टर के नेतृत्व में ग्रामीण मैन बाजार में एकत्र हुए। इस मौके पर उन्होंने छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह के खिलाफ नारेबाजी की और विधायक का पुतला जलाया। उन्होंने कहा विधायक सहेंद्र सिंह ने रालोद को धोखा दिया है। वे हमेशा से ही बीजेपी के हिमायती रहे हैं। राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग कर उन्होंने अपना मकसद साफ कर दिया । रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर सही निर्णय लिया है। ऐसे लोगों की पार्टी में जगह नहीं होनी चाहिए। पुतला जलाने वालों में जयप्रकाश, कालू राम, सुभाष चंद, हरपाल, अरविंद एडवोकेट, इंद्रवीर, कुसुम वीर, ओमकार, उमेश, इंद्रपाल, रविंद्र, सुरेश, राजवीर, लाला आदि रहे।