{"_id":"5ab803364f1c1b8c778b7c28","slug":"201522008886-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के लिए तोहफा होगा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे: सत्यपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के लिए तोहफा होगा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे: सत्यपाल सिंह
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का दौरा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभास्थल के लिए कई जगह देखी। सभा कहां होगी, इस पर अंतिम फैसला नहीं हो सका है। पाली गांव के निकट या फिर एक्सप्रेस-वे पर भी सभा कराने पर विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे देश के लिए तोहफा होगा। बागपत का विकास होगा।
रविवार को एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 15 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की पूरी संभावना है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, एसपी जयप्रकाश, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आशीष जैन के अलावा प्रोजेक्ट मैनेजर वीके देसाई, आरपी सिंह और एसके सिंह के साथ सोनीपत से लेकर बागपत के तक दौरा किया। निर्माण कार्य की प्रगति देखी। अधिकारियों को निर्धारित समय अवधि में कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। सभास्थल को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक कई जगह देखी, लेकिन अंतिम फैसला नहीं हो सका है। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को डीएम और एसपी दौरा कर जगह के विषय में रिपोर्ट देंगे। पाली के निकट भी सभा कराने पर विचार चल रहा है। इस दौरान डॉ. सत्यपाल सिंह के साथ खेकड़ा के ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा, परमिंद्र धामा, अजय चौधरी भी साथ रहे।
सोनीपत में ही लैंड करेंगे प्रधानमंत्री
बागपत। एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन सोनीपत में होगा या बागपत में इस पर भी चर्चा की । अभी तक जो कार्यक्रम तय किया कि उसके मुताबिक सोनीपत जिले में टोल के निकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेली पैड बनाया जाएगा। रोड शो कर वह बागपत तक आएंगे और यहीं सभा होगी। हालांकि इसमें बदलाव के सुझाव भी दिए हैं। बागपत की सभा में भी उद्घाटन कराने पर विचार किया।
विज्ञापन
योगी और गड़करी करेंगे पहले दौरा
बागपत। सोमवार को एनएचएआई के अधिकारियों के अलावा पीएमओ के अधिकारियों के भी आने की संभावना है। 10 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम फाइनल हुआ तो सीएम योगी आदित्य नाथ भी उनके आने से पहले दौरा करेंगे।