फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बैंकाक में कांस्य पर लगा मधु का तीर

बैंकाक में कांस्य पर लगा मधु का तीर

Fri, 09 Mar 2018 01:05 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
बैंकाक में कांस्य पर लगा मधु का तीर
बागपत। बैंकाक में चल रही एशियन कप वर्ल्ड रैकिंग चैंपियनशिप में वेदवान आर्चरी एकेडमी धनौरा की तीरंदाज मधु वेदवान ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इसकी सूचना देने के बाद गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

धनौरा स्थित एकेडमी के कोच सचिन वेदवान ने बताया कि बैंकाक में एशियन कप रैकिंग चैंपियनशिप दो से नौ मार्च खेलेगी। इस चैंपियनशिप में एकेडमी की अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज मधु वेदवान ने देश का प्रतिनिधित्व कर भाग लिया। तीरंदाजी में खिलाड़ी एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है। मधु वेदवान का टीम मैच अभी बाकी है। उसने देश के लिए पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। खिलाड़ी 10 मार्च को भारत वापस आएगी। एकेडमी में पहुंचने पर उसका स्वागत होगा। खिलाड़ी के पदक जीतने पर एकेडमी के खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की ।
विज्ञापन


पांच साल में किया जिले का नाम रोशन
बागपत। वर्ष 2013 में 36वीं जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीतकर मधु वेदवान ने पहचान बनाई । एकेडमी के संरक्षक सुनील पंवार ने बताया कि इंटर यूनिवर्सिटी खेलों में दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते थे। प्रथम एशिया कप बैंकाक में भी वह स्वर्ण और कांस्य पदक जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed