{"_id":"59f4e0264f1c1bc8678b81a3","slug":"201509220390-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोघट और टीकरी में होर्डिंग और पोस्टर उतरवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोघट और टीकरी में होर्डिंग और पोस्टर उतरवाए
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट/दाहा (बागपत)। नगर निकाय चुनाव की तिथि की घोषणा होते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। नगर पंचायत दोघट और टीकरी में पुलिस ने चुनाव में दावेदारों के होर्डिंग और बैनरों को उतरवाया। इस दौरान कई जगह पुलिस को विरोध भी झेलना पड़ा।
बागपत जनपद में 29 नवंबर को निकाय चुनाव होंगे। चुनाव की तिथि की घोषणा होते ही डीएम ने जनपद में धारा 144 लागू कर दी और जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। नगर पंचायत दोघट और टीकरी में पुलिस ने नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ दोनों कस्बों में सार्वजनिक स्थानों एवं विद्युत खंभों पर लगे संभावित प्रत्याशियों के पोस्टरों, बैनरों और होर्डिंग को उतरवाया। इस दौरान कस्बा दोघट में पुलिस द्वारा निजी मकानों से पोस्टर और होर्डिंग उतरवाने पर हंगामा हुआ। पुलिस को लोगों का विरोध का सामना करना पड़ा। कस्बा वासियों ने कहा कि पुलिस सिर्फ सार्वजनिक स्थानों से ही पोस्टरों और होर्डिंग को उतरवा सकती है, निजी मकानों से होर्डिंग और पोस्टरों को नहीं उतरवाया जा सकता। लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने निजी स्थानों से पोस्टरों को नहीं उतरवाया। वहीं चुनाव तिथि की घोषणा के बाद दोनों नगर पंचायतों में संभावित प्रत्याशियों ने कमर कस ली है और जनसंपर्क में जुटे हैं।