{"_id":"59cab2464f1c1bac538b497e","slug":"201506456134-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत सीएचसी पर एक अक्तूबर को रक्तदान कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत सीएचसी पर एक अक्तूबर को रक्तदान कैंप
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक अक्तूबर को रक्तदान कैंप का आयोजन किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौत में कैंप आयोजन होगा। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय ने कहा रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से यह पहल की जा रही है। एक अक्तूबर को बड़ौत में यह आयोजन कराया जाएगा। रक्तदान से पहले डोनर के ब्लड की जांच भी की जाएगी। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय का कहना है कि कैंप में लोगों को ब्लड डोनेशन से होने वाले लाभ की जानकारियां भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है। रक्त का कोई विकल्प और कहीं उत्पादन नहीं होता। शरीर के वजन का सात प्रतिशत हिस्सा खून होता है। ब्लड डोनेशन से हार्टअटैक की संभावना घट जाती है। ब्लड डोनेशन से शरीर के विषैले पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा का कहना है कि रक्तदान में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेना चाहिए।