फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   काठा के घाव पर मरहम लगाने पहुंचे सियासी दिग्गज

काठा के घाव पर मरहम लगाने पहुंचे सियासी दिग्गज

Fri, 15 Sep 2017 02:24 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
काठा के घाव पर मरहम लगाने पहुंचे सियासी दिग्गज
बागपत। काठा गांव में पीड़ितों परिवारों को सांत्वना देने के लिए लखनऊ और दिल्ली की सियासत के सूरमा पहुंचे। सीएम के प्रतिनिधि गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा, पशुधन मंत्री एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने पीड़ितों का दर्द बांटा। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं रालोद अध्यक्ष अजित सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों से बात की। घटनास्थल का हाल जाना।
विज्ञापन

हादसे के बाद काठा पहुंचकर सांत्वना देने वालों का तांता लगा है। सीएम के प्रतिनिधि के तौर पर गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने दोपहर बाद घटनास्थल का दौरा किया। पीड़ितों का दर्द बांटा, जिला अस्पताल भी गए। पशुधन मंत्री एसपी सिंह बघेल भी पहुंचे और लोगों को न्याय का भरोसा दिलाया। भाजपा के बड़ौत विधायक केपी मलिक, बागपत विधायक योगेश धामा, छपरौली के रालोद विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, सपा नेता कुलदीप उज्ज्वल मौके पर पहुंचे। उधर, केंद्रीय मानव संसाधन, नदी विकास राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह और रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने भी वहां पहुंचकर लोगों की पीड़ा सुनी। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। जिला अस्पताल में पीड़ितों से बातचीत की। रालोद सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रहमपाल तोमर, सुनील रोहटा, रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक साहब सिंह, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, मनोज तोमर, सुखबीर सिंह गठीना, देवेंद्र आर्य एडवोकेट, जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष जयवीर तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed