{"_id":"59b6e5384f1c1b1a698b4686","slug":"201505158456-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले की दीवार बनवाने के लिए तहसील पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले की दीवार बनवाने के लिए तहसील पर प्रदर्शन
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
गली राज कमल स्थित गंदे नाले की टूटी दीवार को बनवाने की मांग को लेकर लोगों ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया। सोमवार को राज कमल मोहल्ले के लोग तहसील पहुंचे। प्रदर्शन कर उन्होंने कहा मोहल्ले से गुजरने वाले नाले की दीवार टूट गई है। इसका मलबा भी नाले में गिर गया है। इस कारण पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई है। कुछ लोग नाले में कूड़ा, गोबर आदि डालते हैं, इससे नाले में गंदगी जमा हो गई है। उन्होंने नाले की दीवार ठीक कराने और मलबा हटाने की मांग की। इसमें कृष्णपाल, राहुल, अमित, राममेहर, अशोक, मोनू, निखिल, कल्लू, मोनू शर्मा, ओमेंद्र, मनीष, शुभम, विकास, पवन, अमर पांचाल आदि रहे।