{"_id":"59b04eb64f1c1bb0488b457e","slug":"201504726710-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरौली में यमुना पुल को लेकर वितमंत्री से मिले विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरौली में यमुना पुल को लेकर वितमंत्री से मिले विधायक
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
छपरौली-सिंभालका पुल निर्माण को लेकर गांव के 20 सदस्यों की कमेटी ने मंगलवार को छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के साथ हरियाणा सरकार के वित्त मंत्री अभिमन्यु से दिल्ली के हरियाणा भवन में मुलाकात कर पुल निर्माण में आ रही बाधाओं पर चर्चा की।
सदस्यों ने मंत्री के समक्ष छपरौली पुल निर्माण के संबंध में किए प्रयासों को बताते हुए कहा विधायक सहेंद्र सिंह ने पुल निर्माण को लेकर उप्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराकर शीघ्र ही पुल निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की और विधानसभा में भी छपरौली पुल निर्माण का मुद्दा वे उठा चुके हैं, परंतु उप्र सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और इस संबंध में कोई भी कार्रवाई प्रदेश सरकार द्वारा नहीं की गईं है।
हरियाणा के वित्त मंत्री ने सभी तथ्यों को गंभीरता से देखते हुए उन्हें ध्यान से सुना और वीसी से फोन के माध्यम से पुल निर्माण को लेकर किए जा रहे कार्यों पर बात की और बताया छपरौली-सिंभालका पुल बनना बहुत जरूरी है। इस पर कितना कार्य किया , इसकी रिपोर्ट उन्होंने दो दिन में मांगी है। वित्त मंत्री ने सदस्यों को भरोसा दिलायाहरियाणा सरकार छपरौली-सिंभालका पुल निर्माण को लेकर गंभीर है। शीघ्र ही पुल निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कराकर पुल निर्माण शुरू कराया जाएगा। इस मौके पर रामनाथ प्रमुख, मुकेश प्रधान, धर्मपाल चेयरमैन, पप्पन, सुरेंद्र डायरेक्टर, कृष्णपाल प्रधान, प्रकाश भगत, टीका राम, नरेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश, रविंद्र आदि रहे।