{"_id":"59af00e14f1c1ba2078b4816","slug":"201504641249-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों ने गणेश मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों ने गणेश मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
भक्तों ने गणेश की मूर्ति के विसर्जन से पहले नगर क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली। इस दौरान मोहल्ले से डीजे, ढोल की धुनों पर श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते नाचते हुए चले।
गणेश मंडल के सदस्यों ने भगवान गणेश जी की मूर्ति की विसर्जन की शोभायात्रा सराफा बाजार से शुरू की। शोभायात्रा ठाकुरद्वारा, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति होते हुए दिल्ली बस पहुंची, जहां सभा में परिवर्तित हो गई। शोभायात्रा में बैंड धार्मिक धुने बजातेे चले। महिला मंडल ने फूलों की बरसात कर प्रसाद वितरित किया । इसमें शांता, जयश्री, सारधा, विद्या, सपना, आदर्श गुप्ता, मारुति, विजय, आदेश गुप्ता, शिव, प्रकाश, अरविंद, अनमोल आदि रहे। इसके अलावा आजाद नगर, पट्टी चौधरान, कश्यप चौपाल, पट्टी मेहर आदि स्थानों पर भी भक्तों ने गणेश मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली ।