{"_id":"5995eeb34f1c1b342d8b45ee","slug":"201502998195-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खातेदारों का बैक ऑफ बड़ौदा कीशाखा में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खातेदारों का बैक ऑफ बड़ौदा कीशाखा में हंगामा
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खातेदारों का बैक ऑफ बड़ौदा की शाखा में हंगामा
बड़ौत (बागपत)। बैक ऑफ बड़ौदा की शाखा मेें गत तीन दिन से लेन-देन कार्य ठप होने से आक्रोशित खातेदारों ने बृहस्पतिवार को बैंक परिसर में नारेबाजी कर हंगामा किया। इस दौरान उनकी कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। हालांकि बाद में खातेदार आंदोलन की चेतावनी देकर लौट गए।
बृहस्पतिवार को काफी संख्या में खातेदार एकत्र होकर गांधी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा मेें पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा 14 अगस्त से बैंक शाखी में लेन-देन कार्य ठप पड़ा है, इससे खातेदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा यदि कोई कर्मचारी से लेन-देन कार्य ठप होने का कारण पूछता है तो कर्मचारी और बैंक में तैनात गार्ड झगडे़ पर उतारू हो जाते हैं और बैंक से जबरन निकाल दिया जाता है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सूचना पर पहुंचे बैंक के शाखा मैनेजर श्याम लाल ने नाराज खातेदारों को समझा-बुझाकर शांत किया। इस संबंध में बैंक के शाखा मैनेजर श्याम लाल ने कहापिछले कई दिन से लिंक न आने के कारण समस्या बनी है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को बताया जा चुका है। इनमें आकाश, दीपक, सुनील, प्रमोद, सागर, अनित, सूरज, रामनिवास, ओंकार, धर्मपाल आदि रहे।