{"_id":"5991fd104f1c1b68398b47bb","slug":"201502739728-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाजपा बताए, किसानों को क्यों नहीं मिल भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाजपा बताए, किसानों को क्यों नहीं मिल भुगतान
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। बामनौली की पंचायत में किसानों ने भाजपा से जवाब मांगा आखिर उन्हें बकाया भुगतान क्यों नहीं मिल रहा है। यूपी और केंद्र में भाजपा की सरकार है। यदि सरकार भुगतान नहीं दिला सकती तो मिल मालिकों पर कार्रवाई करें। जल समाधि की चेतावनी मिलने के बाद एसडीएम बड़ौत और डीसीओ किसानों के बीच पहुंचे। एक माह में मय ब्याज भुगतान कराने का भरोसा दिलाया, इस पर किसान मान गए।
बामनौली गांव में हेमंत एडवोकेट के आवास पर क्षेत्र के किसानों की पंचायत हुई। वक्ताओं ने कहा मलकपुर चीनी मिल पर किसानों का 265 करोड़ रुपये बकाया है। मिल मालिक बकाया भुगतान नहीं कर रहा है। भुगतान न होने के कारण बेटियों की शादी नहीं हो रही है। बच्चों की फीस जमा नहीं हुई है। छपरौली के रालोद विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा सरकार और मिल मालिक मिलकर किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा मलकपुर चीनी मिल मालिक के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए और किसानों के बकाया गन्ने का भुगतान अविलंब कराया जाए। कांग्रेस के मंत्री डॉ. आरएस उप्रेती ने कहा केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। अगर वह चाहे से 24 घंटे में बकाया भुगतान करा सकती है, लेकिन वह ऐसी नहीं करना चाहती। एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ बड़ौत रामेश्वर कुशवाहा, जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार किसानों के बीच पहुंचे। पंचायत में किसानों ने कहा जब उन्हें भुगतान नहीं मिल जाता, जल समाधि की फैसला वापस नहीं लिया जाएगा। एसडीएम और डीसीओ ने किसानों के फैसले से डीएम को अवगत कराया। करीब दो घंटे की बातचीत के बाद एसडीएम ने आश्वासन दिया एक माह में किसानों को मय ब्याज भुगतान दिलाया जाएगा। इस आश्वासन पर किसानों ने स्वतंत्रता दिवस पर कृष्णा में जलसमाधि का फैसला वापस ले लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह, पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार, राजू तोमर सिरसली, पूर्व चेयरमैन राम कुमार, रविंद्र मुखिया, विरेश प्रधान, आनंद छिल्लर, डॉ. महक सिंह, नरेश डायरेक्टर, देवेंद्र चौहान, हरेंद्र एडवोकेट, देवेंद्र चौधरी, धीरज उज्ज्वल आदि रहे।