{"_id":"5991fd024f1c1b11468b4622","slug":"201502739714-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक रैली निकालकर फैलाया देशभक्ति का संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक रैली निकालकर फैलाया देशभक्ति का संदेह
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज अमीनगर सराय रोड पर सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सामाजिक कुरीतियों को उखाड़ फेंकने के आह्वान किया। छात्रों ने नगर के मुख्य मार्गों से विशाल तिरंगा बाइक रैली निकालकर देशभक्ति का संदेह फैलाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, मैनेजर विक्रम तोमर और रणपाल सिंह ने शहीदों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि यह देश वीर जवानों का देश है। देश के लिए हर कोई अपने प्राण न्यौछावर करने को तैयार रहता है। उन्होंने युवाओं को समाज और राष्ट्र की उन्नति मेें अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया। छात्राओं ने दहेज हत्या, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, भ्रष्टाचार, शिक्षा के महत्व आदि पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर सामाजिक कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
इसके उपरांत डायरेक्टर चौधरी ने कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित विशाल तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर नगर की अमीनगर सराय रोड, दिल्ली रोड, कोताना रोड, फूंसवाली मस्जिद, नेहरू रोड, महावीर रोड, बिनौली रोड, गुराना रोड होते हुए वापस कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। रैली के दौरान छात्र इंकलाब जिंदाबाद, हिंदुस्तान की कसम, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। छात्रों ने एक साथ हाथ खड़े होकर देश की उन्नति मेें अपना योगदान देने का आह्वान किया। संचालन रणपाल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निकेता, सुषमा, स्वाति, संगीता, पूनम, मिनाक्षी, लता, शिवानी, अमित, प्रकाश, दीपक, राजकुमार, प्रदीप, अक्षय का योगदान रहा।