{"_id":"5978ee7e4f1c1bd3548b4619","slug":"201501097598-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी के जवान की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी के जवान की हादसे में मौत
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। दोघट-किशनपुर बराल मार्ग पर इब्राहिमपुर माजरा गांव के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। इससे बाइक पर सवार सेना के जवान विपिन की मौत हो गई और ट्रैक्टर चालक घायल हो गया।
गांगनौली गांव निवासी विपिन (28) सेना का जवान था। उसकी तैनाती नागालैंड में थी। फिलहाल छुट्टी लेकर घर पर आया हुआ था। वह बुधवार दोपहर बाइक पर सवार होकर किशनपुर बराल किसी काम से जा रहा था। जैसे ही इब्राहिमपुर माजरा गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोग घायल विपिन और ट्रैक्टर चालक को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां के चिकित्सकों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। रमाला थानाध्यक्ष शरद तिलारा ने बताया हादसे में विपिन की मौत हो गई है। ट्रैक्टर का चालक घायल अवस्था में है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे की सूचना के बाद परिवार में गम का माहौल है।