{"_id":"5957f8fa4f1c1bd4798b47e5","slug":"201498937594-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू व मलेरिया पसारेगें पांव, बीमारियों की होगी भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू व मलेरिया पसारेगें पांव, बीमारियों की होगी भरमार
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बारिश के बाद गर्मी से राहत तो जरूर मिली है, मगर बीमारियों का प्रकोप भी शुरू होने वाला है। शनिवार को बारिश थमते ही उमस बढ़ गई। इससे डेंगू, मलेरिया और चिकुनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों के पैर पसारने का खतरा बढ़ गया है।
लगातार तीन दिनों से बारिश के बाद जैसे ही शनिवार को बारिश रुकी, वैसे ही उमस बढ़ गयी। बारिश में पशुओं की हौद, टायर, पुरानी बाल्टी आदि में पानी भर गया है। जिन पर अक्सर लोगों का ध्यान नहीं जाता। वहीं, गांव की गलियों में जलभराव के अलावा गंदगी फैल गई है। जलभराव व गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मच्छर पनपने शुरू हो गए हैं। जिनके काटने से इन बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। यहीं कारण है कि सीएचसी पर मरीजों की संख्या औसतन बढ़ने लगी है। सीएचसी अधीक्षक डा. मुकेश उपाध्याय का कहना है कि बारिश के बाद उमस से मच्छर जनित बीमारियां बढ़ने लगी है। इस कारण सीएचसी पर मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसको देखते हुए सीएचसी स्टाफ को सख्त निर्देश दिए हैं। लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।