{"_id":"663f215a3f3ff075460cfcfe","slug":"200-houses-remained-in-darkness-for-18-hours-due-to-transformer-blowing-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-109484-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ट्रांसफार्मर फुंकने से 200 घरों में 18 घंटे तक छाया रहा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ट्रांसफार्मर फुंकने से 200 घरों में 18 घंटे तक छाया रहा अंधेरा
Sat, 11 May 2024 01:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 11 May 2024 01:12 PM IST
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के बिनौली रोड पर रखा ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार की रात को धूं-धूंकर जल उठा। मौके पर भगदड़ मच गई। इस कारण पूरी रात 200 से अधिक घरों में अंधेरा छाया रहा। वहीं शुक्रवार तक पेयजल संकट भी गहरा गया। समस्या को लेकर ट्रांसफार्मर से जुड़े घरों में रहने वाले लाेगों ने रोष प्रकट किया।
बृहस्पतिवार की रात तकरीबन आठ बजे विद्युत ट्रांसफार्मर धमाके के साथ जल उठा। मौके से गुजर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। इस कारण विद्युत आपूर्ति चौपट हो गई। 18 घंटे से चौपट पड़ी हुई है, लेकिन अधिकारी आराम फरमा रहे हैं। पूरी रात लोग गर्मी से बेहाल रहे, सुबह हाेते-होते पेयजल संकट भी गहरा गया। हैंडपम्प पर पानी भरने तक को लेकर मारामारी मची रही। इस ट्रांसफार्मर से जुड़े मोहल्लों, काॅलोनियों में रात से बिजली नहीं होने से सबसे अधिक समस्या बनी हुई है। इस उमसभरी गर्मी में लोग बेहाल हैं। स्थानीय निवासियों देशपाल, सचिन, जितेंद्र, मनोज आदि का कहना है कि विद्युत अधिकारी फोन तक रिसीव नहीं कर रहे हैं। बिजली गुल होने से बच्चे परेशान हैं, घरों के इन्वर्टर ठप हो चुके हैं। लोगों का आरोप था कि ट्रांसफार्मर वर्कशॉप भी शहर में ही है इसके बावजूद अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। जेई गुलशन कन्नौजिया ने कहा कि ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया गया।