फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   20 ml shortage found in diesel machine

डीजल मशीन में मिली 20 एमएल की कमी

Tue, 17 May 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
20 ml shortage found in diesel machine
खेकड़ा मे पेट्रोल पम्प पर गुणवत्ता की जांच करते इंडियन आयल के अधिकारी - फोटो : KAHKRA
इंडियन आयल की टीम ने खेकड़ा के तीन पेट्रोल पंपों पर की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। इंडियन आयल की टीम ने खेकड़ा नगर क्षेत्र के तीन पेट्रोल पंपों पर मशीन, तेल और स्टॉक की जांच की। एक पेट्रोल पंप की डीजल मशीन में 20 एमएल की कमी मिलने पर पंप मालिक को कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही मशीन को मौके पर ही दुरुस्त कराया गया।

मंगलवार को इंडियन आयल की टीम ने उपजिलाधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में बालाजी पेट्रोल पंप, ग्राम हसनपुर मंसूरी स्थित एमकेआर और ग्राम काठा स्थित ओम सांई पेट्रोल पंप पर चेकिंग की। टीम में शामिल विधिक माप विज्ञान विभाग और इंडियन आयल के अधिकारियों ने मशीन, तेल और स्टॉक की जांच की। एआरओ सप्लाई आलोक वशिष्ठ ने बताया कि दो पेट्रोल पंप पर व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। केवल एक पेट्रोल पंप पर डीजल तेल वाली मशीन में 20 एमएल की कमी मिली। इसके चलते पंप मालिक को कार्रवाई की कड़ी चेतावनी देकर मशीन को मौके पर ही दुरुस्त कराया गया। टीम में इंडियन आयल से तरुण अग्रवाल, विधिक माप विज्ञान विभाग से अनिरुद्ध कुमार, इंजीनियर अनीश, सप्लाई इंस्पेक्टर संतोष कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed