फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   2 crore tender process canceled

दो करोड़ के टेंडर की प्रक्रिया निरस्त

Sat, 17 Jun 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 17 Jun 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
2 crore tender process canceled
कलक्ट्रेट में टेंडर फार्मों की जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर पालिका द्वारा विकास कार्यों के लिए करीब दो करोड़ के टेंडर कलेक्ट्रेट में खोले जाने थे। शहर लोगों ने अफसरों से टेंडर प्रक्रिया में घपले का आरोप लगाते हुए शिकायत की। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने जांच की तो शिकायत सही मिली और टेंडर को निरस्त कर दिया। 
विज्ञापन


शहर निवासी संजय प्रजापति ने नगर पालिका की ओर से 21 जगहों पर किए जाने वाले निर्माण और अन्य विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की थी। करीब दो करोड़ से कार्य कराना जाना प्रस्तावित था। एसडीएम विवेक कुमार यादव और नगर पालिका परिषद के अधिकारियों के सामने शुक्रवार शाम टेंडर खोले गए।
विज्ञापन


इसमें शिकायतकर्ता के अनुसार ही जो ठेकेदारों के नाम एसडीएम को बताए थे, उन्हीं ठेकेदारों के नाम से टेंडर खुले। यह देखते ही एसडीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए टेंडर को निरस्त कर दिया। नगर पालिका के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं संजय प्रजापति ने कहा कि जो नाम ठेकेदारों के बताए गए थे उनसे मिलीभगत कर हर बार उन्हीं के नाम ठेका छोड़ा जाता था। इस कारण मानक के अनुसार कार्य नहीं हुए। इस तरह के कार्यो पर प्रतिबंध नहीं लगा तो इसकी शिकायत सीएम दफ्तर पहुंचकर करेंगे। मानक के अनुसार शहर में विकास कार्य हो, इसके लिए संघर्ष किया जाएगा। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने कहा जो शिकायत मिली थी उसी के अनुसार ठेकेदारों के नाम सामने आए, इसी कारण टेंडर प्रक्रिया निरस्त करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed