फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गंदगी रोग की जननी, सफाई पर ध्यान दें : डीएम

गंदगी रोग की जननी, सफाई पर ध्यान दें : डीएम

Mon, 11 Feb 2019 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
गंदगी रोग की जननी, सफाई पर ध्यान दें : डीएम
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि संचारी रोग से बचाव के लिए लोगों को भी जागरूक होना होगा। अपने आस पास गंदगी न होने दें। घर में गंदे पानी का एकत्र न होने दें। मलेरिया, डेंगू और अन्य बीमारियां होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराएं।
विज्ञापन

रविवार से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत हो गई। इसको सफल बनाने के लिए डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को शपथ दिलाई और सीएचसी बागपत से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि संचारी रोग गंदगी से फैलता है। इसका बचाव केवल साफ सफाई है। लोगों को इसके लिए जागरूक होना होगा। उन्होंने आशा एवं आंगनबाड़ी से इसके लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देशित किया। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए साफ सफाई रखें। मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया सहित अन्य बुखार से लोग पीड़ित हो जाते हैं। इसका कारण केवल मच्छर होते हैं। जो गंदगी में पनपते हैं।
विज्ञापन

बागपत सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने कहा कि बुखार से पीड़ित व्यक्ति को तत्काल नजदीकि स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया जाए। सामान्य पानी की पट्टी पीड़ित व्यक्ति के सिर, हाथ, पांव और पेट पर रखें। बिना चिकित्सक की सलाह के अनावश्यक औषधियों का सेवन न करें। बुखार के समय पानी एवं अन्य तरल पदार्थ जिसमें नारियल पानी, शिकंजी, ताजे फलों के रस का सेवन करना चाहिए। आसपास गंदा पानी न एकत्र होने दें। संचाई संचारी रोग नियंत्रण अभियान 28 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान एसीएमओ डॉ. जितेंद्र वर्मा, डॉ. मुकेश कुमार उपाध्याय, डॉ. वरूण शर्मा, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक आस मोहम्मद त्यागी, सुधीर कुमार, अंकित कुमार, सोहनवीरी देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed