फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुरातन छात्रों को सम्मानित किया

पुरातन छात्रों को सम्मानित किया

Wed, 09 Jan 2019 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
पुरातन छात्रों को सम्मानित किया
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक कॉलेज मेें मंगलवार को सेमिनार का आयोजन किया , इसमें विदेशों में प्रतिष्ठित और उच्च कार्य कर रहे पुरातन छात्रों को सम्मानित किया। आईक्यूएसी व कैरियर गाइडेंस सेल के तत्वावधान मेें आयोजित सेमिनार का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. अरविंद कुमार व डॉ. अरुण सोलंकी ने किया। डॉ. अरुण सोलंकी ने कहा कि कॉलेज के पुरातन छात्र विदेशों मेें उच्च पदों पर कार्य कर बागपत व कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व छात्र डॉ. रामकरण शर्मा, डॉ. आशु चौधरी व ललित ने छात्रों को अपना लक्ष्य तय करने, समय पर सही प्रबंधन करने, आगे बढ़ने, आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, शोध संबंधित सहायता प्रदान करने की जानकारी दी। इसकी अध्यक्षता डॉ. प्राचार्य नरेंद्र सिंह ने की। संचालन डॉ. प्रताप चौधरी, डॉ. अरविंद त्यागी और डॉ. श्याम किशोर ने किया। पुरातन छात्रों को शॉल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इसमेेेें डॉ. अलका रानी, डॉ. अशोक चौधरी, डॉ. साधना तोमर, पूर्व प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह, डॉ. अशोक कौशिक, डॉ. निर्मला रानी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन


परीक्षा रद्द करने की मांग
बड़ौत। गुराना रोड पर डॉ. अरविंद वर्मा के आवास पर आयोजित बैठक में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग उठाई गई। इस अवसर पर सरिता, हर्षिता, सीमा, आलोक, सत्यवीर, विजय, विशाल, कविता, ईशा, वंदना, शिविका मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रयोगात्मक परीक्षा 10 जनवरी को
बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि 10 जनवरी को जीव विज्ञान की संस्थागत और व्यक्तिगत की की और 11 जनवरी को पत्राचार रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। परीक्षा का समय दस बजे निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed