{"_id":"5c0c18d0bdec2241d20021c1","slug":"191544296656-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने में भूख हड़ताल पर बैठे किसान की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने में भूख हड़ताल पर बैठे किसान की हालत बिगड़ी
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। सामान्य प्रजाति का गन्ना आपूर्ति शुरू किए जाने सहित कई मांगों को लेकर जिवाना स्थित किनौनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर चल रहा किसानों का बेमियादी धरना व भूख हड़ताल शनिवार को जारी रही। भूख हड़ताल पर बैठे एक किसान की हालत बिगड़ गई।
सामान्य गन्ने की आपूर्ति शुरू कराने, बकाया भुगतान शीघ्र दिलाने सहित कई मांगों को लेकर चार गांवों के किसान पिछले चार दिन से जिवाना के जंगल में स्थित किनौनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर धरना दे रहे हैं। धरने में शामिल दो किसान दो दिन से भूख हड़ताल पर हैं, इनमें से एक हरेंद्र की रात में ठंड लगने से हालत बिगड़ गई। उधर किसानों की सुध लेने कोई अधिकारी नही पहुंचा, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। इस दौरान विश्वपाल, कपिल सोलंकी, जितेंद्र, इंद्रपाल, यशपाल, देशपाल, इलाही बख्श, किशोर, बिजेंद्र प्रधान, अलाउदीन, अजय, राजेंद्र, वीरेंद्र आदि रहे।