{"_id":"5bfda48dbdec2241471f63c7","slug":"191543349389-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना किसानों को किया जा रहा है परेशान : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना किसानों को किया जा रहा है परेशान : विधायक
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। छपरौली के भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह रमाला किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से मिले। उन्होंने बताया कि तुगाना गांव में ऊन मिल के क्रय केंद्र पर गन्ने की प्रजाति सीओ 32-34 प्रजाति का गन्ना नहीं लिया जा रहा है। जीएम ने तौल बंद कराकर लिपिक को अपने साथ ले गए। विधायक ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की।
विधायक सहेंद्र सिंह रमाला मंगलवार को कलक्ट्रेट में किसानों के साथ डीएम से मिले। उन्होंने बताया कि तुगाना गांव में ऊन मिल के केंद्र पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। पहले क्रय केंद्र लगा हुआ था, जिस पर 32-34 प्रजाति का गन्ना लेना बंद कर दिया । इसकी शिकायत मिल के अधिकारियों से की तो मिल के जीएम तौल बंद कर लिपिक को अपने साथ ले गए। इससे किसानों के सामने परेशानी का सामना करना पड़ा रहा। उन्होंने बताया कि केंद्र पर बुग्गी और ट्रैक्टर ट्राली के कारण जाम जैसे हालत बन गए है। अब किसानों के सामने गेहूं बुआई की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विधायक ने मलकपुर मिल की शिकायत करते हुए कहा कि तकनीकी खामियों के कारण किसानों को गलत पर्चियां दी जा रही है। मिल प्रशासन और गन्ना समिति में आपसी विवाद के कारण किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ट्रैक्टर ट्रॉली वाले को बुग्गी का और बुग्गी वाले किसान को ट्रैक्टर ट्रॉली की पर्ची जारी हो रही है, जो परेशानी का कारण है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि शामली के डीएम से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। वहीं मलकपुर मिल की समस्या का भी जल्द समाधान कराया जाएगा। इस दौरान संजीव कुमार, महिपाल, धर्मवीर, मास्टर विजयपाल सिंह, जितेंद्र, मुनेश बरवाला आदि किसान रहे।