{"_id":"5bfc501bbdec2241b054dae9","slug":"191543262235-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारों को जेल भिजवाना ही सच्ची श्रद्धांजलि : चिन्मय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारों को जेल भिजवाना ही सच्ची श्रद्धांजलि : चिन्मय
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)
किरठल निवासी प्रमोद शर्मा की शोकसभा में आए अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज ने कहा हत्यारों को सजा दिलवाना ही प्रमोद शर्मा के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
शोकसभा में प्रमोद शर्मा के परिजनों ने बताया की प्रमोद शर्मा कैथवाड़ी जनपद मेरठ के भट्ठे पर चौकीदार था, वह आठ नवंबर को घर के लिए चला, लेकिन घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसे तलाश किया और जनपद मेरठ के रोहटा थाना में गुमशुदगी की तहरीर दी । 15 नवंबर को प्रमोद शर्मा का शव हिंडन नदी में पड़ा मिला । शव पर चोट के निशान थे। परिजनों ने कहा की भट्ठा मालिक एवं मुनीम ने हत्या को अंजाम दिया और उसकी लाश को हिंडन नदी में फेंक दिया। उन्होंने एसएसपी मेरठ को शिकायती पत्र देकर हत्यारों को सजा दिलवाने की मांग की । शोकसभा में पहुंचे अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज ने कहा कि हत्यारों को सजा दिलवाना ही प्रमोद शर्मा के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी और वह इसके लिए कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। शोकसभा मेें अमरीश, प्रदेश सचिव अनुज शर्मा , बागपत जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा , राजीव भारद्वाज, प्रशांत शर्मा, मुकेश शर्मा , जोनी शर्मा, राज कौशिक, प्रियांशु शर्मा आदि रहे।