फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं महिला कार्यकर्ता

पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं महिला कार्यकर्ता

Tue, 27 Nov 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं महिला कार्यकर्ता
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चे की बैठक का आयोजन किया। इसमें महिलाओं को पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी की।
बैठक की अध्यक्षता करते महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुशीला सिंघल ने कहा कि महिलाएं अपनी शक्ति को जाने और वो पार्टी में भाग ले और पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर काम करें और भाजपा को जिताने का काम करें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि नारी शक्ति देश की रीढ़ है। वे अपनी जिम्मेदारी को समझे और महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़ने का काम करें। इस अवसर पर लता, विजय देवी, लक्ष्मी अग्रवाल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इसमें सुनीता गुप्ता, कमला, पूजा, रूबी, पारूल, गीता, आरती मान आदि आदि रहे। मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता सिंघल ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें उपाध्यक्ष अर्चना गर्ग, बाला बंसल, सुशीला देवी, गीता देवी और मिथलेश देवी, महामंत्री पूनम देवी और रेखा सक्सेना, मंत्री सुमन जैन, रीना उपाध्याय, पारूल, प्रभा कश्यप और बोबिल कुमारी, कोषाध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अनीता देवी को बनाया।
विज्ञापन


मनोनीत किया
बड़ौत (बागपत)। भाजपा कार्यकारिणी की बैठक राकेश पांचाल की अध्यक्षता और प्रदीप सैनी के संचालन में हुई। इसमें जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा पद पर बेगराज कश्यप को मनोनीत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed