फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हिम्मतपुर सूजती के सैनिक की दिल्ली में मौत

हिम्मतपुर सूजती के सैनिक की दिल्ली में मौत

Wed, 17 Oct 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
हिम्मतपुर सूजती के सैनिक की दिल्ली में मौत
दोघट (बागपत)। हिम्मतपुर सूजती गांव के सैनिक की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। गांव में राजकीय सम्मान के साथ सैनिक का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

हिम्मतपुर सूजती गांव निवासी जयेंद्र पुत्र रणधीर ने बताया कि उसका भाई देवेंद्र (48) आर्मी में हवलदार पद पर तैनात था। इस समय दिल्ली कैंट में उसकी ड्यूटी थी। दो दिन पूर्व उसके पेट में दर्द हुआ। उसे आर्मी अस्पताल में भर्ती करा दिया, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। पेट में इंफेक्शन फैलने से सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सैनिक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आर्मी के अधिकारी उसके शव को लेकर गांव पहुंचे। सैनिक की अंतिम शव यात्रा में सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। राजकीय सम्मान के साथ सैनिक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पति की मौत पर पत्नी राकेश देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। उसके एक बेटा अंकुर व एक बेटी अंजू है। दोनों की ही शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


खून की उल्टी लगने से युवक की मौत
दोघट (बागपत)। हिम्मतपुर सूजती गांव निवासी रविंद्र पुत्र रणधीर ने बताया कि उसके छोटे भाई सचिन को गत सोमवार को खून की उल्टी होने लगी। गंभीर हालत में उसे बड़ौत के निजी अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया। दिल्ली के अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed