{"_id":"5bb9108a867a5514c57adff5","slug":"191538855050-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में किसान ने लेखपाल पर लगाया रूपये लेने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में किसान ने लेखपाल पर लगाया रूपये लेने का आरोप, हंगामा
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। समाधान दिवस में उस समय हंगामा शुरू हो गया, जब सिनौली गांव के एक किसान ने वहां मौजूद एक लेखपाल पर रुपये लेकर भी डोलबंदी के दौरान उसकी भूमि पड़ोसी को देने का आरोप लगाया। इस मामले में एसडीएम ने एक टीम गठित कर पुन: जमीन नापने के आदेश दिए हैं।
सिनौली निवासी सुरेश पुत्र रामकिशन ने कोतवाली मेें समाधान दिवस में शिकायत की कि एक लेखपाल ने उसके 15 हजार रुपये लेने के बावजूद उसकी 900 मीटर जमीन बराबर वाले किसान के चक में काट दी। इस पर वहां पर मौजूद लेखपाल आग बबूला हो गया। लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। बाद में एसडीएम आशीष कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में लेखपालों की टीम गठित कर पुन: जमीन नाप तौल कर उन्हें रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए।