फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आज मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगा अमर उजाला

आज मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगा अमर उजाला

Tue, 31 Jul 2018 01:06 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
आज मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगा अमर उजाला
बागपत। मेधावियों को प्रोत्साहन और प्रेरणा देने के लिए अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को होगा। श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत में होने वाले सम्मान समारोह में जिले के 50 टॉपर बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शन के लिए अमर उजाला की ओर से विभिन्न आयोजन किए जाते रहे हैं। इसी श्रृंखला में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन होगा। श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत में सुबह साढे़ दस बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के 50 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मेधावी बच्चों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। अभिभावकों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों की हौसला अफजाई होती है और उन्हें भविष्य के कॅरियर के लिए भी एक प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन



इन मेधावियों को किया जाएगा सम्मानित
बागपत। यूपी बोर्ड के मेधावियों में अनुराग मलिक, मानसी चौधरी, सुमित धामा, नितिन कुमार, अंशिका, सानिया, प्रिंस शर्मा, सत्यम, ब्रजपाल शर्मा, अदिति गुप्ता, आशु शर्मा, अंजलि, तनीशा, मुस्कान जैन, नदीम चौधरी, अवनी चिकाना, अर्चना, साक्षी, मनोज कुमार, गार्गी आर्या और आकांक्षा को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सीबीएसई और आईसीएसई की दसवीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed