फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बड़ौली के लोगों का एक्सईएन प्रथम दफ्तर में प्रदर्शन

बड़ौली के लोगों का एक्सईएन प्रथम दफ्तर में प्रदर्शन

Tue, 31 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बड़ौली के लोगों का एक्सईएन प्रथम दफ्तर में प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

फूंके विद्युत ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर सोमवार को बड़ौली गांव के ग्रामीणों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर विगत एक सप्ताह से फूंका पड़ा है, इस कारण इस ट्रांसफार्मर से जुडे़ मोहल्ले के सैकड़ों परिवारों को विद्युत संकट से जूझना पड़ रहा है। गांव में बिजली न आने के कारण न तो पीने के पानी की व्यवस्था हो रही है और न ही पशुओं का चारा कट पा रहा है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी ऊर्जा निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई। बाद मेें सूचना पर पहुंचे अवर अभियंता आलोक कुमार ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। इस संबंध मेें अवर अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि पंडित दीन दयाल विद्युतीकरण योजना के तहत ट्रांसफार्मर लगाया, अभी ट्रांसफार्मर गारंटी में है, लेकिन आरपीडीआरपी के कर्मचारी फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं, इस कारण ट्रांसफार्मर को बदलने में परेशानी हो रही है। प्रदर्शन में लोकेंद्र, सुभाष, देशपाल, तेजपाल, सत्यपाल, महिपाल, पप्पू, बिल्लू, श्याम सिंह, संदीप आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed