फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   संगठन को मजबूत बनाने पर किया मंथन

संगठन को मजबूत बनाने पर किया मंथन

Mon, 30 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
संगठन को मजबूत बनाने पर किया मंथन
बड़ौत (बागपत)। असारा गांव स्थित मुस्लिम इंटर कॉलेज मेें रविवार को उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई, इसमें संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन किया । साथ ही वक्ताओं ने सरकार द्वारा मांगे पूरी न करने पर आक्रोश जताया। प्रांतीय संरक्षक एवं परिक्षेत्र प्रभारी स्वराजपाल दूहूण ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि उप्र सरकार के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश कुमार शर्मा ने 15 मार्च 2018 को जिन छह मांगों पर अपने सहमति दी , इनमें से स्थानांतरण के सरलीकरण की मांग के अतिरिक्त सभी मांगे लंबित हैं, इस कारण संगठन संघर्षरत है। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के गांवों में स्थित विद्यालयों के शिक्षकों के यहां जनसंपर्क कर 30 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में डॉ. ओमवीर सिंह, मासूम अली, अनवार, शकीर, अब्दुल, डॉ. दीपक कुमार, सलामुद्दीन, आसिफ, अयूब अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed