फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छपरौली यमुना में पहुंचा पानी, लोगों के चेहरे खिले

छपरौली यमुना में पहुंचा पानी, लोगों के चेहरे खिले

Tue, 12 Jun 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
छपरौली यमुना में पहुंचा पानी, लोगों के चेहरे खिले
छपरौली (बागपत)। एक माह से सूखी पड़ी यमुना नदी में सोमवार की शाम छपरौली क्षेत्र में पानी आ गया है। पानी आने से लोगों में खुशी छा गई। पानी को देखने के लिए सैकड़ों लोगों यमुना पर भी पहुंचे।
विज्ञापन

पिछले एक महीने से यमुना नदी पानी की एक-एक बूंद को तरस रही थी। दूर-दूर तक यमुना में रेत ही रेत उड़ती नजर आती थी। इस कारण पिछले कई धार्मिक स्नान पर श्रद्धालु निराश होकर लौट गए थे। पिछले कई दिनों से पहाड़ों में बारिश हो रही। जिस कारण हथनी कुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़ दिया गया। सोमवार को छपरौली क्षेत्र में पानी आने के बाद तेज गर्मी से निजात पाने के लिए सैकड़ों लोगों ने यमुना तट पर पहुंचकर डुबकी लगाई। वहीं यमुना के पानी के बारे में ड्रेनेज विभाग के एई अशोक कुमार ने बताया कि बरसाती पानी छोड़ा गया है। इससे कोई खतरा नहीं है। जून के अंतिम सप्ताह तक मानसून के सक्रिय होने के बाद से हथनी कुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की समीक्षा शुरू हो जाएगी। फिलहाल विभाग हर परिस्थिति से निपटने के लिए सक्षम है। हालांकि यमुना में छोड़ा गया पानी बहुत कम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed