{"_id":"5ad4fafe4f1c1b5d098b4df3","slug":"191523907326-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने गांव में खुली बैठक कर लोगों की समस्याएं सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने गांव में खुली बैठक कर लोगों की समस्याएं सुनीं
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
समस्याओं से जूझ रहे बिजरौल गांववासी की खबर का संज्ञान लेते हुए सोमवार को ब्लाक अधिकारी गांव पहुंचे और गांव में घोषणा कर खुली बैठक की। इसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनका निस्तारण कराया।
बीडीओ प्रेमचंद के निर्देश पर सोमवार को सचिव भूपेंद्र के नेतृत्व में टीम बिजरौल गांव पहुंची। टीम ने सर्वप्रथम गांव में पहुंचकर लोगों को खुली बैठक की सूचना दी। घोषणा करने के दो घंटे बाद गांव में खुली बैठक शुरू हुई। इसमेें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने गांव में सफाई व्यवस्था न होने व पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने की शिकायत की। इस पर तत्काल प्रभाव से गांव में सफाई कर्मचारी लगाकर गांव में सफाई कार्य शुरू कराया । इसके अलावा गांव में पानी निकासी की उचित व्यवस्था के लिए नालों की खुदाई का कार्य शुरू किया। प्रधान रविंद्र और सचिव भूपेंद्र ने बताया कि गांव में बरसात से पूर्व नालों की सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पानी निकासी की व्यवस्था भी की जा रही है।