{"_id":"5ab553e34f1c1b91778b70d3","slug":"191521832931-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हड़ देवी मंदिर पर तीन दिवसीय मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हड़ देवी मंदिर पर तीन दिवसीय मेला शुरू
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कान्हड़ देवी मंदिर पर मेला शुरू
दोघट। कान्हड़ में देवी मंदिर पर तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ, पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। मेले का उद्घाटन बड़ौत तहसीलदार मांगेराम चौहान व दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने किया। पं. राजपाल शर्मा ने पूजा कराई। मेले में श्रद्धालुओं के साथ आए बच्चों ने झूले का जमकर आनंद उठाया और खिलौने खरीदे। कान्हड़ ग्राम प्रधान नरेंद्र ने दावा किया कि मेले में बिजली व पानी की पूरी व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत दोघट व टीकरी से पानी के टैंक लगाए गए हैं। शुक्रवार को मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।
दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि मेले में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सादी वर्दी में पुलिस बल तैनात है। शनिवार को पुसार से दाहा तक मार्ग बंद रहेगा। पुसार व दाहा से रूट डायवर्ट कर वाहनों को बरनावा मार्ग से निकाला जाएगा। मेले में असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।