{"_id":"59f38a004f1c1b6e548b9578","slug":"191509132800-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों से आपतियां ली, गन्ना आयुक्त को भेजेंगे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों से आपतियां ली, गन्ना आयुक्त को भेजेंगे डीएम
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों से आपत्तियां ली, गन्ना आयुक्त को भेजेंगे डीएम
बागपत। गन्ना समिति बागपत के तौल केंद्रों की यथास्थिति को लेकर हुए हंगामे के बाद डीएम भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में चीनी मिल प्रतिनिधियों, किसान प्रतिनिधियों और गन्ना विभाग के अधिकारियों की मीटिंग हुई। किसानों ने अपनी समस्या रखी, जबकि गन्ना विभाग ने अपना पक्ष रखा। डीएम ने कहा कि सबसे प्रस्ताव ले लिए गए हैं। इन्हें गन्ना आयुक्त को भेजा जाएगा।
इसी माह 23 अक्तूबर को सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड परिसर में तौल केंद्र बदले जाने को लेकर हंगामा हुआ था। भाजपा के बागपत विधायक योगेश धामा ने डीसीओ सुशील कुमार का मोबाइल छीन लिया था। शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में मीटिंग हुई। डीसीओ सुशील कुमार के अलावा किनौली, बागपत, बृजनाथपुर, सिंभावली, ऊन और मलकपुर चीनी मिल के प्रतिनिधि शामिल हुए। किसान प्रतिनिधिमंडल में समिति के चेयरमैन कृष्णपाल, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, भोपाल सिंह समेत अन्य लोग शामिल रहे। किसानों का कहना था कि तौल केंद्र बदले जाने से उन्हें परेशानी हो जाएगी। मोदीनगर चीनी मिल समय पर गन्ना भुगतान नहीं करती। डीएम ने बताया कि नए प्रस्ताव ले लिए गए हैं, इन्हें दोबारा से गन्ना आयुक्त के पास भेजा जाएगा।
क्या था मामला
लखनऊ में गन्ना आयुक्त ने तौल केंद्रों का आवंटन किया है, जिसमें बागपत समिति के 15 तौल केंद्र बदले गए। तौल केेंद्र बदले जाने से किसान नाराज थे। किसानों का कहना था कि मोदीनगर मिल को तौल केंद्र देना गलत है। किसानों का नेतृत्व कर रहे समिति चेयरमैन कृष्णपाल और भाजपा विधायक योगेश धामा पर डीसीओ के साथ अशालीन व्यवहार करने का आरोप है। डीसीओ सुशील कुमार का कहना था कि तौल केंद्र लखनऊ से नीति के अनुसार बदले गए हैं, जबकि समिति का कहना था कि उनसे इस बाबत प्रस्ताव नहीं लिए गए।